ज्ञानवापी व‍िवाद के बीच अब लखनऊ का नाम बदलने के मि‍ले संकेत, यूपी के राजनीत‍िक गल‍ियारों में गरमाया माहौल


ज्ञानवापी व‍िवाद के बीच अब लखनऊ का नाम बदलने के मि‍ले संकेत, यूपी के राजनीत‍िक गल‍ियारों में गरमाया माहौल

श्रीकाशी विश्वनाथ कारिडोर के प्रांगण में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का तीन दिन का काम सोमवार को पूरा होने के बाद आज इसकी र‍िपोर्ट कोर्ट में दाख‍िल होनी थी पर रिपोर्ट पूरी तरह से तैयार न होने की वजह से आज पेश नहीं की गई। वहीं ज्ञानवापी पर‍िसर में श‍िवल‍िंग मिलने के बाद से राजनीत‍िक गल‍ियारों में

स्वामी परमानंद गिरि ने कहा- मुस्लिम अपना दावा छोड़ दें, ज्ञानवापी मस्जिद नहीं, शिव मंदिर

कोर्ट में आज पेश नहीं होगी ज्ञानवापी विवाद की पूरी सर्वे रिपोर्ट

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयार‍ियां शुरु, 18 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे पक्‍के घाट

लखनऊ, जेएनएन । उत्‍तर प्रदेश के राजनीत‍िक गल‍ियारों में ज्ञानवापी पर‍िसर में श‍िवल‍िंग मिलने के बाद माहौल गरमा गया है। आज वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की सर्वे रिपोर्ट आज सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में पेश होनी थी पर अभी तक रिपोर्ट पूरी तरह से तैयार नहीं हो सकी है। इसल‍िए आज र‍िपोर्ट आज कोर्ट में पेश नहीं होगी। वहीं इस सब के बीच एक बार फ‍िर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम बदलने के संकेत म‍िले हैं। बता दें क‍ि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोमवार को लखनऊ दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया था कि शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावन नगरी लखनऊ में आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह ट्वीट अमौसी एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए खींची गई फोटो को टैग करते हुए किया था।

हापुड़ : दुपट्टे से गला घोंटकर विदेशी महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास बचे शौचालय के पीछे झाड़ियों में एक विदेशी महिला का शव मिला है। महिला की दुप्पटे से गला घोटकर हत्या की गई है। मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर दुष्कर्म की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। मंगलवार सुबह शव मिलने पर अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एएसपी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन, कामयाबी नहीं मिल सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है।

वाराणसी की डिवीजन कोर्ट ने सर्वे टीम को दिया दो दिन का समय

श्रीकाशी विश्वनाथ कारिडोर के प्रांगण में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का तीन दिन का काम सोमवार को पूरा हो गया है। इस रिपोर्ट को मंगलवार को वाराणसी की कोर्ट में प्रस्तुत करने का समय था। कोर्ट ने सर्वे टीम को र‍िपोर्ट दाख‍िल करने के ल‍िए दो द‍िन का समय द‍िया है।

एटा : छह कुंतल गांजा बरामद, अलीगढ़ के दो तस्कर गिरफ्तार

एटा के थाना मारहरा पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान पिवारी पुलिस चौकी के पास एक कैंटर से छह कुतल गांजा बरामद किया है, जो तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। बरामद गांजा की कीमत 54 लाख रुपये जबकि कैंटर हाथरस जिले के गांव दयानतपुर निवासी मनोज शर्मा का है। पुलिस ने अलीगढ़ जिले के दो तस्कर उमेशचंद्र (39) निवासी ग्राम कीरतपुर थाना अकराबाद और जितेन्द्र शर्मा (27) निवासी नगला अहिवासी थाना इगलास को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपित टिंकू (30) निवासी नगला अहिवासी थाना इगलास जनपद अलीगढ़ मौके से भाग निकला। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

ज्ञानवापी व‍िवाद : सहारनपुर में बजरंग दल ने कहा हिंदुओं को सौंप दें ज्ञानवापी

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट 17 मई को कोर्ट में पेश हो सकती है। जिसको लेकर देवबंद के उलेमाओं सहित हिंदू संगठन की प्रतिक्रिया भी आना शुरू हो गई है। देवबंदी उलेमा मुफ्ती असद कासमी ने रिपोर्ट सामने आने से पहले कुछ भी बोलने पर मना किया है। हालांकि उन्होंने कोर्ट का फैसला आने तक भ्रम फैलाने वाले लोगों को रोकने की अपील सरकार और कोर्

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीर फाइलों के संपादन के लिए विकिपीडिया को कोसा विवरण

बिहार में 48 घंटे गरज के साथ बारिश का अलर्ट:प्री-मानसून का असर एमपी-ओडिशा से, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी